बागपत शहर निवासी दीपक ने शनिवार की सुबह करीब नौ बजे जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार की रात करीब साढे आठ बजे राष्ट्र वदंना चौक बागपत पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने ट्रक चालक को हिरासत में लिया।