कोचस: पदुमसीडिहरी गांव की महादलित बस्ती में आग लगने से पांच घर जलकर खाक, ग्रामीणों के प्रयास से आग पर पाया गया काबू
Kochas, Rohtas | Dec 1, 2024 कोचस थाना क्षेत्र के पदुमसीडिहरी गांव के महादलित बस्ती में अचानक लगी आग से पांच महादलित परिवारों के घर जलकर खाक हो गए। आग लगने से पांच महादलित परिवार जिसमें अजय मुसहर, उमेश मुसहर ,राम बचन मुसहर ,धर्मेंद्र मुसहर, मंटू मुसहर के घर में रखा अनाज कपड़ा बर्तन नगदी रुपए जलकर खाक हो गए।