आहोर: आहोर के थावला में तीन मकानों पर गिरी बिजली
Ahore, Jalor | May 4, 2025 उपखंड आहोर के आसपास के गांव में बिजली गिरने का दौर जारी रहा। शनिवार देर रात व रविवार सुबह बारिश का दौर वह तेज हवा चलने का दौर जारी रहा। इस दौरान जनजीवन भी प्रभावित हुआ, आहोर के निकटवर्ती गांव में तीन घरों में बिजली गिर गई,जिससे काफी नुकसान हुआ।लोगों ने प्रशासन को अवगत कराया, प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर जायजा लिया।