आहोर: हरजी में प्रतिष्ठा महोत्सव का धूमधाम से आयोजन हुआ, विश्वकर्मा भगवान विराजे
Ahore, Jalor | May 4, 2025 हरजी गांव में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का हुआ आयोजन। धूमधाम से भगवान विश्वकर्मा मंदिर में विराजे,इस दौरान सुथार समाज के लोग भारी संख्या में मौजूद रहे।प्रतिष्ठा महोत्सव के दिन प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान व भक्ति संध्या कार्यक्रम हुए।जिसमें राजस्थान के सुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा भक्ति प्रस्तुत की गई,रविवार को हेलीकॉप्टर द्वारा पुष्प वर्षा की गई।