आजमगढ़ जनपद के ठेकमा ब्लॉक क्षेत्र के जिवली में उदय भारत गैस ग्रामीण वितरण केंद्र प्रांगण में मंगलवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया । उत्तर प्रदेश सरकार और इंडिया टुडे ग्रुप की पहल पर किसान टेक किसान कारवा के तहत जागरूकता कैंप आयोजित हुआ । कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनीत राय ने की । वहीं किसानों को खेती को लेकर आवश्यक सुझाव दिया गया ।