झालरापाटन: N.H 52 पर कार ने दो बाइकों को टक्कर मारी, महिला की मौत, पति घायल, एक अन्य युवक भी जख्मी; चालक फरार
नेशनल हाईवे 52 पर अकतासा पेट्रोल पंप के पास मंगलवार देर रात एक तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति और एक अन्य युवक घायल हो गए। कार चालक मौके से फरार हो गया।अस्पताल चौकी पुलिस ने बुधवार सुबह 6 बताया कि अकलेरा की ओर से आ रही कार ने एक के बाद एक दो बाइकों को टक्कर मार दी।