झांसी: झांसी में फैली झूठी अफवाह ने विकराल रूप लिया, सभी पेट्रोल पंपों पर लगी भारी भीड़, कई जगह डीजल हुआ खत्म
Jhansi, Jhansi | Mar 27, 2026 झांसी में जिला प्रशासन लगातार यह साफ कर रहा है कि पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग नजर आ रही है। अफवाहों के माहौल में लोगों का भरोसा डगमगाया हुआ है। झांसी में शुक्रवार की सुबह से पेट्रोल पंपों पर ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जहां लोग जरूरत से कई गुना ज्यादा ईंधन खरीदते नजर आए।खाती बाबा मे यही नजारा देखने को मिला।