जसवंतनगर: ग्राम जैनपुर नागर में आयोजित बौद्ध भीम गाथा में गूंजी बुद्ध की जन्म कथा, श्रद्धालु हुए भावविभोर
बौद्ध भीम गाथा कार्यक्रम में कथा वाचिका प्रेमा अंबेडकर ने भगवान गौतम बुद्ध के जन्म की कथा सुनाई। कथा सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। उन्होंने बताया कि बुद्ध के जन्म से पूर्व माता महारानी माया देवी ने एक दिव्य स्वप्न देखा था, जिसे महान आत्मा के आगमन का संकेत माना गया। लुंबिनी में बुद्ध का जन्म हुआ और उन्होंने शांति, करुणा व सत्य का संदेश दिया।