महसी: रामगांव बौंडी क्षेत्र में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक
रामगांव व बौंडी थाना क्षेत्र की मिशन शक्ति टीम द्वारा मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। अभियान के तहत पुलिस टीम ने महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों, महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों की जानकारी दी।