थाना क्षेत्र के उमेद बाछापार के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, नेहता निवासी 40 वर्षीय संजय यादव पुत्र स्वामीनाथ यादव बाइक से नगरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक असंतुलित होकर पुल से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।