रहुई: रहुई प्रखंड में 0 से 5 साल के बच्चों को पोलियो की खुराक दी गई
Rahui, Nalanda | Nov 18, 2024 रहुई प्रखंड के विभिन्न गांवों में 0 से 5 वर्ष के बच्चों को दो बूंद पोलियो का ड्रॉप पिलाकर पल्स पोलियो पिलाया गया। सोमवार को सुबह 11 बजे प्रखंड के विभिन्न गांवों में घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। स्वास्थ्यकर्मियों ने कहा कि पल्स पोलियो की जो दवा है वह अपने बच्चों को जरूर पिलाए। और यह अभियान 17 नवंबर से 21 नवंबर तक चलेगा।