जगाधरी: छठ पर्व की तैयारी को लेकर यमुनानगर के पुलिस अधीक्षक ने यमुना घाट का किया दौरा, सुरक्षा का दिया आश्वासन
घाट पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने जानकारी देते बताया कि छठ पर्व में श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी ना हो इसको लेकर थाना प्रभारी के साथ पुलिस का भी पूरा पहरा यहां पर रहेगा। एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर मौजूद रहेगी ताकि कोई दुर्घटना होती है तो उसे समय से निपटा जा सके। लोगों से संयम के साथ त्यौहार को मनाने की अपील की।