मेरठ में बीती 31 जनवरी को रोडवेज बस की लापरवाही से एक युवक की जान ले गई थी। सदर बाजार थाना क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित भैंसाली बस अड्डे के पास सड़क पर बैठे युवक को कौशांबी डिपो की रोडवेज बस ने कुचल दिया था। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना का 1 मिनट 8 सेकेंड का सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है। जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है