आरा: छोटकी ससराव नदी में नहाने के दौरान महिला की डूबने से मौत, 24 घंटे बाद बरामद हुआ शव
Arrah, Bhojpur | Sep 18, 2025 छोटकी ससराव गांव में नदी में नहाने के दौरान महिला की डूबने से मौत हो गई है। बताया गया कि विश्वकर्मा पूजा के दिन महिला नहाने के लिए नदी में गई थी। जहां गहरे पानी में जाने की वजह से वह डूब गई। 24 घंटे के बाद एसडीआरएफ टीम के मदद से मृत महिला के शव को बाहर निकल गया और सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को वापस लौटाया गया।