सल्लोपाट में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन अत्यंत भव्य, अनुशासित एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। सम्मेलन के अवसर पर मंडल के विभिन्न ग्रामों से विशाल कलश यात्राएं निकाली गईं, जिनमें मातृशक्ति, युवा एवं प्रौढ़ वर्ग की उल्लेखनीय सहभागिता देखने को मिली। 501 कलशों के साथ निकली कलश यात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया।