मीनापुर: शिवाय पट्टी थाना पुलिस ने महज 48 घंटे में बच्ची की हत्या के मामले का किया खुलासा, 3 लोग गिरफ्तार
शिवाय पट्टी थानाध्यक्ष मनमोहन कुमार ने बताया कि हत्या व पॉक्सो एक्ट के तहत नंदलाल बैठा, सुदामा देवी व नरगिस बैठा को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, आरोपियों ने पूछताछ में घटना में संलिप्तता स्वीकार कर ली है। उन्होंने बताया कि घर में ही हत्या कर साक्ष्य को छुपाने की नियत से शव को खेत में फेंका था।