मंझनपुर: गौसपुर टिकरी में चोरों ने दीवार फांदकर 50 हजार नकदी समेत लाखों के जेवरात किया पार जानकारी होने पर परिजनों में मचा कोहराम
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के गौसपुर टिकरी निवासी मुन्ना पुत्र भानु प्रताप किसानी कर परिवार का भरण पोषण करता है। मुन्ना ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसके घर के परिजन रात में सो रहे थे। तभी अज्ञात चोर दीवार फांदकर घर के भीतर दाखिल हो गए। और बक्शे में रखे 50 हजार रुपये नकदी समेत लाखों रुपए के जेवरात चोरों ने पार कर दिया है।