संत शिरोमणि रविदास की 649वीं वर्षगाँठ पर रविवार को संत रविदास मानव विकास मंच के द्वारा लगभग 4 बजे मोकामा की सड़कों पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। गाजे बाजे और नगाड़े के साथ निकाली गई यह शोभा यात्रा एक मात्र एक धार्मिक आयोजन नहीं,बल्कि भारतीय एकता और मानवता का जीवंत उदाहरण पेश किया।