विधायक कप की तर्ज पर शहर के सरकारी अस्पताल मैदान में गौरव कप किक्रेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विधायक गौरव सिंह पारधी के समर्थकों ने उनके नाम से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया हैं। शनिवार की शाम 07 बजे नगर परिषद अध्यक्ष योगेन्द्र ठाकुर और उपाध्यक्ष श्रीमती धर्मकला देशमुख ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ करवाया। इस दौरान वरिष्ठ खिलाड़ी मौजूद रहे।