मंदसौर: “मन से मंदसौर” आयोजन में गनेड़ीवाल चैरिटेबल ट्रस्ट का योगदान, 4 हजार विद्यार्थियों को स्वेटर-जूते वितरित
जिला प्रशासन मंदसौर की अभिनव पहल “मन से मंदसौर” के तहत नूतन स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में गनेड़ीवाल चैरिटेबल ट्रस्ट ने उल्लेखनीय सामाजिक योगदान दिया। इस अवसर पर जिले के 81 शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा पहली से पाँचवीं तक के लगभग 4,000 विद्यार्थियों को स्वेटर एवं जूते वितरित किए गए।