ग्वालियर गिर्द: व्हिसल ब्लोअर आशीष और पुलिस के बीच झड़प, आरटीआई कार्यकर्ता ने दीवार पर मारा सिर
व्यापमं के व्हिसिल ब्लोअर आशीष चतुर्वेदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आशीष चतुर्वेदी के घर पर वारंट तामील कराने पुलिस पहुंची थी, इस दौरान यहां पर विवाद हो गया। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि आशीष खुद अपना सिर दीवार पर मार रहे हैं। वहां पर मौजूद पुलिसकर्मी उनको पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं।