शाहनगर: आमा मोड़ के पास से अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को शाहनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार, 7 लीटर अवैध शराब हुई बरामद
पवई एसडीओपी सौरभ रत्नाकर एवं शाहनगर थाना प्रभारी के मार्गदर्शन पर शाहनगर पुलिस ने शाहनगर आमा मोड़ के पास से अवैध शराब लिए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 7 लीटर हाथ भट्टी महुआ की कच्ची अवैध शराब जब्त की और मामला दर्ज किया है।