ग्राम मुढारी में शनिवार 7 फरवरी को चौबे तालाब स्थित मंदिर की प्राणप्रतिष्ठा एवं हवन-पूजन के समापन पर भव्य एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में क्षेत्र व गांव के हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर आयोजन को सफल बनाया। पूड़ी-सब्जी व बूंदी का प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन में भूपेंद्र राजपूत, प्रान सिंह यादव, करन सिंह राजपूत, आदि सेवादार उपस्थित।