सिंगरौली: मार्क फेड गोदाम कचनी में उर्वरक लेने उमड़ा जन समूह, सुबह 3 बजे से आए कई किसानो को नहीं मिली खाद #jansamasya
जिले में इन दिनों खरीफ फसल के लिए उर्वरक की मांग इतनी बढ़ गई है कि किसान समितियों व गोदामों में आधी रात से ही लाईन में लग जा रहे हैं। आज ऐसा ही नजारा जिला मुख्यालय बैढ़न के समीपी मार्क फेड गोदाम कचनी में दिखा है। जहां आधी रात के 3 बजे से ही उर्वरक लेने के लिए ग्रामीण जन लाईन में लग गये थे।गौरतलब है कि जिले में उर्वरक को लेकर मारा-मारी मची हुई है।