बेगूसराय: ITI कैंपस में 28 अगस्त को आयोजित होगा जॉब कैम्प, लोन ऑफिसर के 60 पदों पर होगी बहाली
जिला नियोजनालय द्वारा संयुक्त श्रम भवन आईटीआई कैंपस में 28 अगस्त को जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा. जहां लोन ऑफीसर के कुल 60 पदों पर बहाली होगी. यह बातें जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश ने कही. उन्होंने कहा कि जॉब कैंप में भाग लेने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी उक्त तिथि को सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक आ सकते हैं.