पीलीबंगा कस्बे के श्री केसर देव दरबार में आज गुरुवार को भामाशाह बाबा चेतराम की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दरबार के संचालक भामाशाह बाबा चेतराम ने दो गौशालाओं को 22 बोरी खल का सहयोग दिया। बाबा चेतराम द्वारा बेसहारा गोवंश को हरा चारा खिलाने के लिए 23600 का नगद सहयोग दिया गया ।कार्यक्रम में अनेक लोग उपस्थित थे।