सिमरी बख्तियारपुर: तेलियाहाट में तीन दिवसीय आध्यात्मिक प्रदर्शनी शिविर का आयोजन
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, सहरसा के तत्वावधान में प्रखंड के मध्य विद्यालय तेलियाहाट में मंगलवार को तीन दिवसीय स्वर्णिम भारत नव निर्माण आध्यात्मिक प्रदर्शनी एवं राजयोग मेडिटेशन शिविर का आयोजन किया गया। जिसका पुर्व प्रमुख रमेश चंद्र यादव, अंचलाधिकारी आशीष कुमार, थानाध्यक्ष ज्ञानांन्द अमरेंद्र समेत अन्य ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया।