मथुरा: 600 मकानों पर मंडराया बुलडोजर, संजय नगर के सैकड़ों परिवारों में दहशत, सिंचाई विभाग की जमीन पर बने हैं अवैध मकान
मथुरा के कृष्णा नगर स्थित संजय नगर इलाके में सिंचाई विभाग ने सैकड़ों मकानों पर लाल निशान लगाते हुए नोटिस चस्पा कर दिए हैं।नोटिस में 24 जनवरी तक की अंतिम मोहलत दी गई है।इसके बाद बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।बुलडोजर की आशंका से डरे सैकड़ों लोग पूर्व विधायक और कांग्रेस के सीएलपी लीडर प्रदीप माथुर के आवास पर पहुंचे और मदद की गुहार लगाई