बाड़मेर: बाड़मेर शहर कोतवाली थाना इलाके में लेक्चरर के घर से 18 तोला सोना और 65 तोला चांदी के गहने चोरी
Barmer, Barmer | Oct 2, 2025 लेक्चरर का परिवार गांव में बड़ी मां के देहांत होने के कारण गांव गए हुए थे। पीछे चोरों ने घर के ताले तोड़कर लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण व कैश रुपए चुरा कर ले गए। चोरों ने चोरी के बाद घर के गेट पर नया ताला लगाकर चाबी घर के अंदर फेंक दी। घटना बाड़मेर शहर कोतवाली थाना इलाके गडरारोड सर्किल रोहिड़ा पाड़ा की है। परिवार के सदस्य पहुंचे तो ताला नया लगा हुआ था।