जगदीशपुर: दुलौर में किताबुद्दीन के घर पहुंचे राजद युवा जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र कुमार, दी शबे बरात पर्व की बधाई
जगदीशपुर प्रखंड के दुलौर गांव निवासी किताबुद्दीन के घर पहुंच राजद के युवा जिला उपाध्यक्ष सह भावी मुखिया प्रत्याशी उपेंद्र कुमार ने शबे बरात पर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज मुस्लिम सामुदायिक लोग मस्जिदों में जाकर अल्लाह से अपने परिवार के सुख शांति देश की अमन चैन की इबादत करेंगे। पर्व को लेकर मस्जिद को बिरंगी लाइट और फूल मालाओं से सजाई गई है।