सुपौल: 21 सूत्रीय मांगों को लेकर बिहार गृह रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन
Supaul, Supaul | Aug 27, 2025 बिहार गृह रक्षा वाहिनी स्वंयसेवक संघ के द्वारा आज समाहरणालय गेट के सामने एक दिवसीय धरना दिया गया. जिसमे बड़ी संख्या मे गृह रक्षा वाहिनी के स्वयं सेवक शामिल हुए. बताया गया की यह प्रदर्शन संघ की 21 सूत्रीय मांगों को लेकर किया गया, जिनमें सेवाओं का स्थायीकरण, मानदेय में वृद्धि, समय पर भुगतान, सेवा शर्तों में सुधार समेत अन्य महत्त्वपूर्ण मांगे शामिल हैं।