कर्वी: लालतारोड कृष्णा ढाबा nh 35 के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार व्यक्ति को मारी ठोकर हुई मौत,पुलिस ने शव का कराया पीएम।
घटना बीते एक दिन पूर्व रविवार शाम 7:30 की है। ढढवार गांव निवासी 45 वर्षीय रमेश यादव किसी काम से लालता रोड किसी काम से आया था।और वह जब काम करके घर वापस जा रहा था तभी लालता रोड कृष्णा ढाबा nh35 के पास तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार ठोकर मार दी और उसकी मौत हो गई। राहगीरों द्वारा पुलिस की सूचना दी गई, पुलिस ने chc मऊ में भर्ती कराया जहां डॉक्टरो ने मृत घोषित कर दिया।