गोपालगंज: जादोपुर में चुनावी सभा में नहीं पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, मोबाइल से संवाद कर लोगों से मांगा समर्थन
जादोपुर थाना क्षेत्र के जादोपुर राम रत्न शाही उच्च विद्यायल में शनिवार को चुनावी सभा का आयोजन किया। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी की तरफ से तैयारी की गई थी। लेकिन राजद नेता तेजस्वी यादव खराब मौसम के कारण नहीं आ सके। इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने फोन कर शनिवार की दोपहर दो बजे संवाद किया।