वाराणसी के जंसा बाजार में मंगलवार सुबह 08 बजे से ही मकर संक्रांति पर्व को लेकर विशेष रौनक देखने को मिली। सुबह से ही बाजार में ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोग पूजा-पाठ के लिए आवश्यक सामग्री, तिल, गुड़, खिचड़ी का सामान, दान-पुण्य हेतु वस्त्र, बर्तन, फल, मिठाई और घरेलू उपयोग की चीजों की खरीदारी करते नजर आये।