दमोह: पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह से हड़कंप, पंपों पर उमड़ी भीड़, TI मनीष कुमार ने भीड़ नियंत्रित कर दिया बयान
Damoh, Damoh | Mar 26, 2026 दमोह में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह से बुधवार देर रात शहर में अफरा-तफरी मच गई। आंबेडकर चौक स्थित कन्हैया पेट्रोल पंप सहित कई पंपों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाइश दी। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि ईंधन पर्याप्त है और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।