इटावा: बिरारी नेशनल हाईवे पर रोड पार कर रहे बुजुर्ग की बाइक की टक्कर लगने से हुई मौत,बाइक सवार बाइक छोड़कर हुआ फरार
Etawah, Etawah | Feb 9, 2024 इकदिल थाना क्षेत्र के बिरारी नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को आश्रम के समीप तेजरफ्तार बाइक की टक्कर लगने से घायल बुजुर्ग हीरा लाल पुत्र फूल सहाय निवासी बिरारी ने सैफई PGI ले जाते समय दम तोड़ दिया हैं। वहीं घटना में बाइक सवार बाइक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने बाइक को थाने पहुँचाकर मामले की जाँच सुरु की।