जिला परिषद के द्वारा ग्राम पंचायत 90 जीबी में भ्रष्टाचार की जांच की गई तो करीब 43 लाख रुपए का भ्रष्टाचार का खुलासा हुआ है। इस मामले में चार लाख के फोटो स्टेट के बिल भी उठाए गए हैं। इस संबंध में फोटो स्टेट के मालिक ने आज गुरुवार शाम 5 बजे बताया कि उसकी फर्म में फोटो स्टेट का कार्य ही नहीं किया जाता है और न हीं ग्राम पंचायत 90 जीबी में किसी को बिल दिये है।