जिला मुख्यालय पर चाइनीज मांझा पर रोक लगने के बावजूद भी कुछ दुकानदार धड़ल्ले से चाइनीज मांझा बेचने का कार्य कर रहे हैं हालांकि चाइनीज मांझा नहीं बेचने को लेकर जिला कलेक्टर डॉ खुशाल यादव ने निर्देश भी जारी किए थे कि अगर कोई चाइनीज मांझा बेचता पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी लेकिन टाउन थाने से महज कुछ मीटर की दूरी पर चाइनीज माझा बिक रहा है।