सूरजगढ़ा थाना क्षेत्र में अलीनगर गांव के समय पर एक ईट लोड ट्रैक्टर की बाइक से टक्कर हो गई.घटना गुरुवार अपराह्न 12 बजे की है.हादसे में घायल बाइक सवार एक व्यक्ति की इलाज के दौरान बेगूसराय में मौत हो गई.मृतक की पहचान सूरजगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र के कटेहर गांव के रहने वाले विपिन कुमार के रूप में हुई. गुरुवार अपराह्न 9 बजे शव को सूरजगढ़ा थाना लाया गया.