हुज़ूर: ओलावृष्टि से प्रभावित 400 गांवों के किसानों को मिलेगा मुआवज़ा, सीएम ने अधिकारियों को सर्वेक्षण करने के दिए निर्देश
Huzur, Bhopal | Mar 24, 2025 मध्यप्रदेश में हाल ही में हुई ओलावृष्टि से 400 से ज्यादा गांवों में फसलों को नुकसान हुआ है। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अधिकारियों को तुरंत सर्वे करने और किसानों को राहत राशि देने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को कैबिनेट की बैठक में ये भी तय हुआ कि प्रदेश में चार जगह बड़े सौर ऊर्जा संयंत्र (सोलर प्लांट) लगाए जाएंगे।