सुल्तानगंज: सावन सोमवारी के तीसरे दिन अजगैबीनाथ धाम से कांवरिया श्रद्धालु देवघर के लिए हुए रवाना।
अजगैबीनाथ धाम में लगे विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला क्षेत्र में इन दिनों रिमझिम फुहारों और बादलों की लुका-छिपी, के साथ खुशबू के बीच बोल बम के नारा लगाते हुए सावन के तीसरे दिन शिवभक्तों के कदम लगातार बाबा नगरी देवघर की ओर बढ़ रहे हैं। देश के विभिन्न हिस्सों से आए श्रद्धालुओं ने अजगैबीनाथ नाथ धाम के दोनों गंगा घाट के उत्तरवाहिनी गंगा तट पर आस्था की डुबकी लगाकर