पताही थाना क्षेत्र के झंडा चौक पर मंगलवार की देर रात 7 .30 में एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में बेला बैजू गांव निवासी गुड्डू कुमार व झंडा चौक निवासी मनोज कुमार है।