बिश्रामपुर: विश्रामपुर शिव घाट पर पूजा समिति द्वारा भव्य भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन
विश्रामपुर नगर परिषद मुख्यालय स्थित शिव घाट पर बुधवार की देर शाम तकरीबन सात बजे भव्य भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन पूजा समिति द्वारा किया गया। भक्ति जागरण कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों ने फीता काट कर किया। इसके बाद बाहर से आयें कलाकारों ने एक से बढ़ कर एक भक्ति गीत गा कर लोगो का मन मोह लिया।