आरा: कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के गुंडी गांव में दीवार तोड़ने के विवाद को लेकर एक बुजुर्ग की लाठी-डंडे से जमकर पिटाई
Arrah, Bhojpur | Feb 18, 2024 भोजपुर जिले के कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के गुंडी गांव में रविवार की सुबह दीवार तोड़ने के विवाद को लेकर एक बुजुर्ग की लाठी-डंडे से जमकर पिटाई कर दी गई। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके बाद परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए आरा अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जख्मी बुजुर्ग कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के गुंडी गांव निवासी हैं