राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में फिरोजाबाद के सिरसागंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नगला खुशहाली में शुक्रवार को एक भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में हजारों की संख्या में क्षेत्रवासियों ने सहभागिता कर हिंदू एकता और सांस्कृतिक जागरूकता का संदेश दिया। वहीं यह आयोजन समाज को जोड़ने और राष्ट्र उत्थान के लिए प्रयास बताया गया।