बेगूसराय: भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने कैंटीन चौक में निकाला प्रतिवाद मार्च, नए आपराधिक कानूनों को वापस लेने की रखी मांग
भाकपा माले के राष्ट्रीय आह्वान पर आज से लागू तीन नए आपराधिक कानून वापस करने को लेकर कैंटीन चौक पर प्रतिवाद मार्च निकाला गया. जिला सचिव दिवाकर प्रसाद ने कहा कि हमारे दोनों सांसदों कामरेड राजाराम सिंह और कामरेड सुदामा प्रसाद ने महामहिम राष्ट्रपति के संबोधित पत्र में कई बातों को बताया है. इस मौके पर चंद्रदेव वर्मा, राजेश श्रीवास्तव समेत अन्य मौजूद थे.