बदायूं: जालांधरी सराय मोहल्ले में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक ने विषाक्त पदार्थ खाया, हालत गंभीर
Budaun, Budaun | Mar 12, 2024 मंगलवार को बदायूं की सदर कोतवाली क्षेत्र के जालंधरी सराय मोहल्ले में 32 वर्षीय सुल्तान पुत्र पुत्तन ने संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत को देखते हुए परिजन व मोहल्ले वाले जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां सुल्तान को भर्ती कराया। उनकी हालत को गंभीर देखते हुए परिजन निजी चिकित्सक के यहां ले गये। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।