तिरोड़ी: कारोपाट में ‘अनुभूति कार्यक्रम’ आयोजित, विद्यार्थियों ने वन भ्रमण व ट्रेकिंग का लिया अनुभव, प्रतिज्ञा भी ली
दक्षिण सामान्य वन मंडल बालाघाट के वन परिक्षेत्र कटंगी के समतपुरी बीट के कक्ष क्रमांक 765 कारोपाट में रविवार 18 जनवरी को अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रकृति, वन और वन्य प्राणियों के महत्व से प्रत्यक्ष अनुभव के माध्यम से परिचित कराना रहा। इस वर्ष ‘हम हैं धरती के दूत’ की थीम पर अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन हुआ।