इंदौर: बाइक टैक्सी बुक कर नशा सप्लाई करने वाले दो आरोपी सिरपुर तालाब के पास से गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ
Indore, Indore | Dec 2, 2024 इंदौर की द्वारकापुरी पुलिस ने बाइक टैक्सी बुक कर गांजे और ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। जिसमें पुलिस बीट सिरपुर तालाब गेट के सामने से गुजर रही थी, तभी आरोपी कृष्णकांत उर्फ चीकू और विमल बागवान पुलिस को देखकर भागे। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें पकड़कर तलाशी ली, तो उनके पास से 1 किलो 200 ग्राम गांजा और 8 ग्राम ब्राउन शुगर मिली है।