सफीपुर: बांगरमऊ: सफीपुर में दो बाइकों की टक्कर, महिला समेत चार लोग गंभीर घायल, तीन को जिला अस्पताल रेफर किया गया
Safipur, Unnao | Mar 31, 2026 सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में उन्नाव-हरदोई मार्ग पर मंगलवार दोपहर 2 बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया। दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, अरविंद और उनका ममेरा भाई विनीत बाइक से उन्नाव जा रहे थे, तभी आगे चल रही अनिल की बाइक अचानक बिना संकेत दाहिनी ओर मुड़ गई। इससे तेज रफ्तार में आ रही दूसरी बाइक टकरा गई।